उज्जैन। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस की प्रांतीय इकाई का आभार सम्मेलन भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे। उपरोक्त जानकारी देते हुए शिक्षक कांग्रेस के प्रवक्ता शहजाद खान, जिला अध्यक्ष अनिल नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की पदनाम एवं अन्य मांगे शीघ्र पूरी की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सहित अन्य मंत्री मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर निखरा ने की। विशेष अतिथि राम नरेश त्रिपाठी, विधायक रामलाल मालवीय थे।
उज्जैन जिले से अनिल नामदेव, शहजाद खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। रविंद्र नागर, नदीम खान, इकबाल शेख, महबूब पठान, दिनेश शास्त्री, अशफाक भाई, भरत शर्मा, रफीक यार खान, केसी परमार, हुसैन खान, नासिर बेग, योगेश दशोरा, हजारीलाल जायसवाल, ब्रजमोहन मालवीय, लक्ष्मीनारायण सोनी, निलेश येवले, रमेश बामणिया, सुनील शुक्ला, बद्री लाल शर्मा, रूप सिंह, बाबूराम, छोटे लाल कुशवाहा, सुभाष सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।