पहाड़ियों के बीच गुफा में हो रहे श्रद्धालुओं को बांकेबिहार और खाटूश्याम के दर्शन
उज्जैन। तीर्थनगरी उज्जैनी में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। शहर में कई स्थानों पर गणेशजी की मूर्ति स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्ञानेश्वरी सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति ने लक्कड़गंज में बप्पा की 15 फीट ऊंची मूर्ति विराजित की है। यहां श्रद्धालुओं को बप्पा के साथ-साथ पहाड़ियों के बीच गुफा में बांकेबिहार और खाटूश्याम के भी दर्शन हो रहे है। गुफा के अंदर ही चिड़िया घर भी बनाया है, जो बच्चों सहित बड़ों को भी लुभा रहा है। कल यहां 9 सितंबर को फैंसी ड्रेस स्पर्ध्ाा होगी।
मीडिया प्रभारी मनोज भटनागर ने बताया कि मां ज्ञानेश्वरी सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति लक्कड़गंज द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन यहां कई आयोजन हो रहे है। यहां भक्तों को मुंबई के लाल बाग के राजा की तर्ज पर भगवान श्रीगणेश के दर्शन हो रहे है। समिति ने पांडाल के समीप ही कम्युनिटी हाल में भ्ाव्य गुफा बनाई गई, जिसमें श्रद्धालुओं को बांकेबिहारी और खाटूश्याम के दर्शन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिल रहा है। गुफा में झरनों के साथ भव्य चिड़िया घर बनाया गया है, जिसमें खरगोश, मछली, हिरण, बदख आदि स्वछंद विचरण कर रहे है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है, जैसे जंगल की सैर कर रहे हो। श्रद्धालुजन प्रतिदिन शाम 6 से रात 11 बजे तक भगवान और झांकियों के दर्शन कर सकते है। यहां प्रतिदिन बप्पा का विशेष श्रंृगार कर रात 8 बजे अतिथियों द्वारा महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
यह भी होंगे आयोजन
10 सितंबर को रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। 11 सितंबर को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 12 सितंबर को 14 फीट ऊंची स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा को छप्पन भोग लगा महाआरती कर भव्य स्तर पर आतिशबाजी की जाएगी। 13 सितंबर को शाम 7 बजे से विशाल भंडारा होगा। इसमें भक्त महाप्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे गणेश विसर्जन चल समारोह निकलेगा।
पहाड़ियों के बीच गुफा में हो रहे श्रद्धालुओं को बांकेबिहार और खाटूश्याम के दर्शन