उज्जैन। मंदसौर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में महादजी सिंधिया विद्यालय के छात्र शौर्य ठाकुर, अंडर 17 बालिक वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उज्जैन की छात्रा यशस्वी ढेंगे एवं अंडर 19 बालक वर्ग में छात्र उत्कर्ष भागवत ने विजय प्राप्त कर राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
शतरंज प्रशिक्षक सूरजभान सिंह चंदेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18 से 22 सितम्बर 2019 तक दतिया में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी इस उपलब्धि पर जीनियस चेक एकेडमी पर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महादजी सिंधिया स्कूल के क्रीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा, जीनियस चेक एकेडमी की ओर से आयुष तातेड़, हर्ष शर्मा, गणेश तातेड़ आदि ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु शौर्य, यशस्वी एवं उत्कर्ष चयनित