उज्जैन। राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इण्डिया शाखा मध्यप्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों, सर्मथकों, पूर्व पदाधिकारियों, सहयोगियों की प्रदेश स्तरीय मीटिंग उज्जैन बौद्ध विहार में 8 सितम्बर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बाबूलाल थावलिया प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इण्डिया मध्यप्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रभु चन्देल कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा मीटिंग में राष्ट्रीय महिला विंग इंचार्ज मेडम प्रमिला, एस. कुमार एवं सीताराम ररोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कटारिया, महासचिव मोहनसिंह जामद, प्रदेश महासचिव सेवाराम चौहान, ओ.पी. परमार, एड. नागूलाल मालवीय, जिला अध्यक्षगण झाबुआ के जितेन्द्र धामन, इन्दौर के शंकरलाल नेताजी, प्रदेश इंचार्ज प्रदेश सलाहकार बोर्ड आगर के सिद्धनाथसिंह, प्रदेश सचिव एस.एन. मेनियाजी, भंवरसिंह, तूफान, प्रदेश महासचिव अम्बाराम राजोरिया शाजापुर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्तोष वर्मा, जयप्रकाश गौतम बड़ौद, विकास चौहान, नरेन्द्र मरोठिया, गोकुलप्रसाद मेघवाल आदि एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया गया एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र देकर हार पहनाकर स्वागत किया गया। अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आगामी मीटिंग व प्रदेश स्तरीय आमसभा एवं राष्ट्रीय प्रोग्राम करने की रणनीति बनाई गई। मेघवाल समाज का जाति प्रमाण पत्र देने का आदेश म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार माना और मुख्यमंत्री को बुलाकर सम्मान करने हेतु एक आम सभा उज्जैन तथा एक प्रोग्राम खीलचीपुर राजगढ़ में करने का निर्णय लिया गया। अगली मीटिंग भोपाल में रहेगी।
दिल्ली में रविदास मंदिर शासन द्वारा तोड़ा गया, उसका विरोध कर उसे पुन: वहीं उसी जगह पर बनवाने की शासन से मांग करने का संकल्प पत्र जारी किया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालजी डेनवाल के दिल्ली के कांग्रेस पार्टी के अजा/जजा प्रकोष्ठ का आल इण्डिया का कोआर्डिनेटर बनने पर उनका स्वागत करने तथा राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन राऊ का आभार माना।
राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा इण्डिया शाखा मध्यप्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग सम्पन्न