उज्जैन। सपाक्स पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जियालाल शर्मा के ७७वें वर्ष में प्रवेश पर सपाक्स पार्टी कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं वकीलों द्वारा हारफूल एवं मिठाई खिलाकर शर्मा जी को बधाई दी एवं उनके दीर्घायु होने व स्वस्थ होने की शुभकामना की। इस अवसर पर सपाक्स पार्टी उपाध्यक्ष (मीडिया) जे.आर. माहूरकर एडवोकेट ने बताया कि जियालाल शर्मा वरिष्ठतम वकील होने के साथ-साथ समाज के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सेवाभावी, सख्त मिजाज, लोकप्रिय होने की वजह से उज्जैन अभिभाषक मंडल के अधिकांश अभिभाषकों ने बधाई दी। जो शर्मा जी को बधाई नहीं दे सके उनके लिए १० सितम्बर को सपाक्स पार्टी कार्यालय डिवाइन वेली पर शाम ५ बजे पुन: जन्मदिन बनाने का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर 5 केक काटे जाएंगे। आर.के. भार्गव, अजित पंडित, डीजी त्रिपाठी, हरीसिंह पंड्या, हरिओम शर्मा, यशवंत भार्गव, प्रकाश चौबे, जना माथुर, लाला यादव, विनोद शर्मा, रवि केलकर, सुमन चौऋषिया, जितेन्द्र उपाध्याय आदि ने बधाई दी।
सपाक्स पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जियालाल का जन्मदिन मनाया