भारतीय जनता पार्टी अपने पितृपुरुष और एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को प्रातः 9 बजे दीनदयाल जी की प्रतिमा नानाखेड़ा पर मनाई जाएगी । इस अवसर पर बूथ स्तर तक सेवा के कार्य होंगे।
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के नेतृत्व में सभी 487 बूथों पर सेवा कार्यों के साथ मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिये गए सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के संकल्प को सार्थक करते हुए पार्टी कार्यकर्ता नगर के सभी बूथों पर प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लेंगे। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
सेवा कार्यों के साथ 25 को मनाएंगे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती