आज उज्जैन में पांच पॉजिटिव और पाए गए


उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसुइया  गवली  ने बताया कि विगत  रात्रि 2:00 बजे उज्जैन शहर के पांच व्यक्तियों की कोरोना वायरस की जांच  रिपोर्ट  पॉजिटिव  आई  है। जिनकी  जांच  रिपोर्ट  पॉजिटिव  आई  है  उनमें 2 पुरुष जिनकी आयु 34 एवं 32 वर्ष  है, दो महिला जिनकी आयु  35 एवं 50 वर्ष है तथा एक बालिका जिसकी उम्र 11 साल है शामिल है। इस तरह उज्जैन में कुल 45 मरीज हो गए हैं। शहर में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के चलते प्रशासन सकते में हैं।