ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से पीड़ित थे



मुंबई. अभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "वह अस्पताल में वह कैंसर से पीड़ित थे और उसे सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए उसे भर्ती कराया गया था।"







ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया गया हैं, जिसकी रिपोर्ट नही आई हैं। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे।


महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पास जारी किया था


पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई थी। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टमेंट को भी भेजी गईं थीं।