उज्जैन में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, नीलगंगा थाने के टीआई श्री यशवंत पाल की कोरोना से मौत


उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 6 और नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 37 पर पहुँच गया। वहीं मृतकों का आंकड़ा 7 हो गया है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में भार्गव मार्ग का एक, सरदार पटेल कॉलोनी की एक महिला, निकास चौराहा का एक पुरुष और रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग के 3 पुरुषों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं आज सुबह नीलगंगा थाने में पदस्थ यशवंत पाल का निधन हो गया। वे करोनो पॉजिटिव थे। कल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। श्री पाल ने कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में ड्यूटी दी थी। इसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको इंदौर रैफर किया गया था। सुबह 5 बजे उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री पाल की दो बेटियां फाल्गुनी और ईशा को विक्रमादित्य होटल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। फिलहाल इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।