उज्जैन। मध्य प्रदेश के 3 हॉटस्पाटो मैंं शामिल उज्जैन शहर में इन दिनों खतरा बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को संक्रमण के मामले तेजी से सामने आए हैं सोमवार सुबह शहर के 5 नए क्षेत्रों बेगम बाग, नागौरी मोहल्ला, केडी गेट, कमरी मार्ग और तोपखाना शामिल है। इसके साथ ही शहर में संक्रमितओं का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है। इनमें से 5 की मौत हो गई है, वहीं चार ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। पिछले 2 दिनों में शहर में 9 मामले सामने आए हैं। ये वो मरीज हैं जिनका प्रशासन द्वारा डोर टू डोर सैंपल लिया गया था। सोमवार को इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सामने आए मामलों ने प्रशासन को हिला कर रख दिया है वहीं पूरे शहर में डर का माहौल बन गया हैं।
प्रशासन सख्ती से लॉक डाउन का पालन करवाने में लगी हुई हैं।
14 अप्रैल को नही खुलेगा लॉक डाउन
आज आये मामलो के बाद शहरवासियों को भी लगने लगा हैं की अब शहर को लॉक डाउन से जल्द निजात नही मिलने वाली। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को 3 जोनों में बांटा गया है इसमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन शामिल है। रेड जोन 14 अप्रैल को ब्लॉक डाउन से मुक्त नहीं हो पाएंगे वही ऑरेंज जोन को इस लाक डाउन में कुछ छूट दी जाएगी वहीं ग्रीन जोन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रहेगी।
उज्जैन में एक ही दिन में 7 और नए कोरोना पॉजिटिव, नए क्षेत्रों में