उज्जैन में कोरोना ब्लॉस्ट, गुरुवार को 27 मरीज आये सामने


उज्जैन/शहर में गुरुवार को काेरोना ब्लास्ट हुआ। पहली बार एक ही दिन 27 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 87 तक जा पहुंचा। सुबह पहले 9 नए मामले सामने आए। कुछ ही घंटे बीते थे कि 9 से बढ़कर आंकड़ा सीधे 27 हो गया। तीन दिन की राहत के बाद अगले तीन दिन में 54 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक इस संक्रमण से आठ लोगों की जान जा चुकी है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि नए केस में आरआर टीम के बेगमबाग निवासी 51 साल के डॉक्टर, अमरपुरा की 57 साल की महिला, जानसापुरा की 5 साल की बच्ची, हेलावाड़ी निवासी 55 साल की महिला, खजूर वाली मस्जिद निवासी 38 साल की महिला, माधवबाग निवासी 89 साल की बुजुर्ग, माधव अस्पताल में भर्ती 65 साल की महिला और दो मरीज नागदा-खाचरौद के हैं। संक्रमितों में 10 महिलाएं, आठ पुरुष और बाकी बच्चे हैं।