आशीषसिंह उज्जैन के नए कलेक्टर बने

उज्जैन/नप्र। कोरोना वायरस को लेकर उज्जैन में बढ़ती मौतों का आंकड़ा और शहरवासियों के दबाव के चलते उज्जैन के सांसद, महापौर, शहर अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की लगातार शिकायतें सचिवालय में की थी। जिसके चलते सोमवार को जारी आदेश में कलेक्टर शशांक मिश्र को हटाकर इंदौर के नगर निगम आयुक्त आशीषसिंह को उज्जैन का कलेक्टर बना दिया गया है। प्रतिभा पाल को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया है। श्री मिश्र को सचिवालय में अपर सचिव के रूप में नियुक्त किया है।